!! ॐ !!


Sunday, August 21, 2011

!! अष्टमी भादो की आई, बाँटो जी आज बधाई... !!

 

बदी भादों की अष्टमी कानुड़ा रे, ऊपर आधी रात !
जनम लियो संसार में कानुड़ा रे, तीन लोक को नाथ !!


मात यशोदा रो लाडलो कानुड़ा रे, बाबानंद जी रो लाल !
काँधे काली कमलिया कानुड़ा रे, नाम धरयो जी नंदलाल !!


माता थारी देवकी कानुड़ा रे, पिता कहीजे वसुदेव !
बेन थारी सुभद्रा कानुड़ा रे, भाई कहिजे बलदेव !!




जीवन सार्थक करने का पावन पुनित पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी प्रभु प्रेमियों को बहुत बहुत बधाई हो...


अष्टमी भादो की आई, बाँटो जी आज बधाई...
अष्टमी भादो की आई, बाँटो जी आज बधाई...
आया जनमदिन लाल का, आया जनमदिन लाल का...
झूमो जी गाओ, आया जनमदिन लाल का...



सज धज करके गोकुल नगरी, दुल्हन जैसी लागे...
नंदलाले का दर्शन करके, भाग्य सभी के जागे...
गोप-गोपियों की टोली आई, बाँटो जी आज बधाई...
आया जनमदिन लाल का, आया जनमदिन लाल का...
झूमो जी गाओ, आया जनमदिन लाल का...



ढोलक चांग मजीरा बाजे, कहीं बजे शहनाई...
थाल बजे गोकुल नगरी में, नाचे लोग लुगाई...
खुशियों की रात है आई, बाँटो जी आज बधाई...
आया जनमदिन लाल का, आया जनमदिन लाल का...
झूमो जी गाओ, आया जनमदिन लाल का...



गजब लगे श्रृंगार लाल का, चंदा भी शरमाये...
यशुमति लाल का दर्शन करने, देवी देवता आये...
वारों मिल नून और राई, बाँटो जी आज बधाई...
आया जनमदिन लाल का, आया जनमदिन लाल का...
झूमो जी गाओ, आया जनमदिन लाल का...



अष्टमी भादो की आई, बाँटो जी आज बधाई...
अष्टमी भादो की आई, बाँटो जी आज बधाई...
आया जनमदिन लाल का, आया जनमदिन लाल का...
झूमो जी गाओ, आया जनमदिन लाल का...



!! नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की !!
!! आनंद उमंग भयो, जय हो नन्द लाल की !!
!! जय हो कोटि ब्रह्माण्ड के अधिपति लाल की !!
!! जय हो ब्रज लाल की, पावन प्रतिपाल की !!

1 comment:

  1. आप को कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनायें

    ReplyDelete

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...